Breaking

Cricket Live Score Card

Wednesday, April 25, 2018

Vivo IPL 2018 RCB vs CSK : गेंदबाज़ों की कब्रगाह पर बल्लेबाजों ने किया तांडव ।

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings, 24th Match at Bengaluru, 25 April, 2018

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

टीम के खिलाडी -

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु - क्विंटन डी क़ॉक(विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), ए0बी0डीविलियर्स, कोडी एंडर्सन, मंदीप सिंह , वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, यजुवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज़, कॉलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी

चेन्नई सुपर किंग्स - शेन वाट्शन, अंबाती रायडु, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एम एस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविन्द्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर ।

Vivo IPL 2018 RCB vs CSK
Vivo IPL 2018 RCB vs CSK


वीवो आईपीएल का 24वाँ मैच आज 25 अप्रैल 2018 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया
अंबाती रायडु और महेंद्र सिंह धौनी की आतिशि पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत लिया । 206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिहं धौनी ने 19वी ओवर की चौथी गेंद पर जोरदार छक्का लगा कर अपनी टीम को जीत दिला दी । रायडु ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 53 गेंदों में 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए ।

मैच में रोमांचक मोड़ भी आये जहां एक तरफ उमेश यादव नें अंबाती रायडु कैच छोडा । अंतीम 5 ओवरों में 74 रनों आवश्यकता थी, तभी उमेश यादव नें 18वें में बेहतरीन फिल्डींग करते हुए अंबाती रायडु को रन आउट किया ।

इससे पहले मेहमान टीम नें  चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया । पहले छ: ओवरों में (पॉवर प्ले में) आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाये । आरसीबी का पहला विकेट विराट कोहली के रुप में गिरा, शार्दुल ठाकुर ने उन्हें जडेजा के हाथों मिड-ऑन पर कैच कराया । इसके बाद क्विंटन डी क़ॉक 37 गेंदों 53 (1 चौका, 4छक्कों मदद से)रनों की शानदार पारी खेली,  ए0बी0डीविलियर्स ने भी जमकर ब्ल्लेबाजी की और मात्र 30 गेंदों मे 2 चौके और 8 छ्क्कों की मदद से धमाकेदार 68 रन बनाए ।ए0बी0डीविलियर्स को उनके हमवतन इमरान ताहिर ने सेम बिलिंग्स के हाथों कैच करा दिया ।

इसके बाद रनों की गति में सीएसके के ग़ेंदबाज़ों ने थोडा लगाम लगाया, लेकिन मंदीप सिंह (17 गेंदों में 32 रन) और वाशिंगटन सुंदर (4 गेंदों में 13 रनों ) ने अंत में तेजी से रन बनाए और कुल स्कोर को 20 ओवरों में 205 रनों तक पहुँचा दिया ।

सीएसके के ग़ेंदबाज़ों में इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए ।

No comments:

Post a Comment

Adbox