Breaking

Cricket Live Score Card

Wednesday, April 25, 2018

Vivo IPL 2018 MI Vs SRH : सचिन के जन्मदिन पर जीत का तोहफा नहीं दे पाई मुम्बई इंडियंस ।

कम स्कोर के मैच में बाज़ी मार गयी सनराईजर्स हैदराबाद, मुम्बई इंडियंस को 31 रनों से हराया ।


क्रिकेट वास्तव में अनिश्चितताओं का खेल है, यह बात फिर से साबित हुई 24 अप्रैल को हुए मुम्बई इंडियंस बनाम सनराईजर्स हैदराबाद के मैच में । पहली ही पारी के खत्म होने के बाद सभी फैंस ने मुम्बई इंडियंस को विजेता मान लिया था, यहाँ तक की हिन्दी क़ॉमेंटेटर्स ने यहां तक कहाँ दिया कि मुम्बई इंडियंस आज मैच खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में उपर की ओर खिसकेगी, पर होनी को तो कुछ और मंज़ुर था । कम स्कोर के मैच में बाज़ी मार गयी सनराईजर्स हैदराबाद की टीम और मात्र 119 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुम्बई इंडियंस की टीम को केवल 87 रनों पर ढ़ेर करके, यह मुकाबला 31 रनों से जीत लिया ।

Vivo IPL 2018 MI Vs SRH - 24th April 2018


इससे पहले मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नें टॉस जीता और सनराईजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया । एसआरएच की शुरुआत बेहद खराब रही, मैक्लेंघन ने शिखर धवन (5) को सस्ते में बोल्ड करके पेवेलियन की ओर भेजा और इसके बाद ऋद्धिमान साहा भी शुन्य पर स्वाहा हो गये ।

मनिष पांडे (16), शाकिब अल हसन (2) और मोहम्मद नबी (14) भी कुछ नहीं कर पाए । आखरी में युसुफ पठान ने थोड़ा प्रतिरोध दिखाया पर वो भी 33 गेंदों पर मात्र 29 रन ही बना पाये । सनराईजर्स हैदराबाद  की पुरी टीम केवल 118 रनों पर सिमट गई ।

गेंदबाज़ी में मुम्बई इंडियंस की ओर से मैक्लेंघन, हार्दिक पांड्या और मयंक मार्कंडेय ने 2-2 विकेट चटकाए और बुमराह - रहमान को सिर्फ 1-1 विकेट मिला ।

जवाब में मुम्बई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, संदीप शर्मा की तेजी से अंदर की ओर आ रही इनस्विंग गेंदों को मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों पढने में नाकामयाब रहे और महज़ 12 रनो के कुल स्कोर पर मुम्बई इंडियंस का पहला विकेट एविन लुईस के तौर पर गिरा और फिर मुम्बई इंडियंस की पुरी टीम ताश के पत्तों की तरह 18.5 ओवरों में मात्र 87 रनों पर ढह गई । सुर्यकुमार यादव (34) और क्रुणाल पांड्या (24) मुम्बई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए ।

गेंदबाज़ी में सनराईजर्स हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी  ने 1-1 विकेट लिए, राशिद खान और बासिल थम्पी ने 2-2 विकेट लिए और सिद्धार्थ कौल ने 3 विकेट लिए ।

राशिद खान ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 11 देकर 2 विकेट लिए, उनके इस जानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

24 अप्रैल को सचिन का जन्मदिन भी था पर मुम्बई इंडियंस उन्हें जीत का तोहफा देने में नाकामयाब रहे ।

No comments:

Post a Comment

Adbox